बुधवार, 20 मई 2026

कलमप्रिया संस्थान द्वारा प्रति वर्ष की भाति इस वर्ष भी 250 परींडे लगाने का संकल्प

जयपुर । कलमप्रिया संस्थान की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन कमलेश चौधरी जी के भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। कार्यक्रम का संचालन पवनेश्वरी वर्मा ने अपनी मधुर वाणी में सुंदर व व्यवस्थित तरीके से करते हुए सभी सखियों को काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया । उमा शर्मा,मंजु कपूर,मीनू अग्निहोत्री,सुमन पहाड़िया,प्रियंका पुरोहित,कमलेश चौधरी,शारदा जेटली,आशा अरोड़ा, स्नेहलता सहाय,उषा शर्मा,अंजना चड्डा, डाॅ.अंजु सक्सेना,आशा परनामी,शशि तनेजा,डाॅ कंचना सक्सेना,रितिका मदान,रेशमा खान,अलका गर्ग,शशि पाठक,शशि सक्सैना,पवनेश्वरी वर्मा आदि सखियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का प्रभावशाली काव्यपाठ किया।

    साहित्यिक सरोकारों के साथ-साथ सामाजिक संवेदनाओं को भी कार्यक्रम में विशेष स्थान दिया गया। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी सभी सखियों ने पक्षियों हेतु परींडे लगाने का संकल्प लिया। संस्थान की अध्यक्षा शशि सक्सैना ने सभी सदस्यों को परींडे वितरित करते हुए भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए जल व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। कलमप्रिया संस्थान द्वारा इस वर्ष भी विभिन्न स्थानों पर लगभग 250 परींडे लगाने का संकल्प लिया गया, जो संस्था की साहित्य के साथ सामाजिक संवेदनशीलता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता और विशिष्टता का सूचक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें