देश के युवा राज-नेताओं में राजीव गांधी थे एक,
केवल ४० वर्ष की उम्र में वे प्रधानमंत्री बने नेक।
अद्भुत क्षमता उच्च तकनीक आधुनिक थी सोच,
लोकप्रिय वो नेता जिनके चाहने वाले थे अनेंक।।
सहनशील और निर्मल था जिनका ऐसा स्वभाव,
कंप्यूटर और विज्ञान के क्षेत्रो में दिखाया प्रभाव।
वतन तरक्की के खातिर दिया युवाओं पर ध्यान,
एक उदार नेता की छवि सरल था जिनका भाव।।
फिरोज गांधी व इंदिरा गांधी की यह ऐसी संतान,
लंदन इम्पीरियल कॉलेज से हाॅसिल किया ज्ञान।
मज़बूत महफूज़ देश को बनाना चाहते थे महान,
पायलट बनकर चलाया पहले एयरलाइन्स यान।।
२० अगस्त १९४४ को आप जन्मे बंबई महाराष्ट्र,
मां के कहे राजनीति में आये कार्य किये उत्कृष्ट।
लाये कंप्यूटर व संचार क्रांति किया राज सशक्त,
अमिट छाप व सौगातें छोड़ी याद करता ये राष्ट्र।।
१९६८ में इटली की एन्टोनिया संग विवाह किया,
पुत्र राहुल, पुत्री प्रियंका ने गांधी घर जन्म लिया।
२१/५/१९९१ तमिलनाडु श्रीपेरंबदूर में जो हुआ,
तत्पश्चात भारत रत्न देकर इन्हें ये सम्मान दिया।।
सैनिक की कलम
गणपत लाल उदय, अजमेर राजस्थान

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें